झारखंड से लापता निःशक्त युवक छत्तीसगढ़ में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

गरियाबंद। झारखंड से पिछले सात महीने से लापता निःशक्त युवक छत्तीसगढ़ में मिला है, जिसे पुलिस ने बुलाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। लापता युवक आकाश उर्फ छोटू धनबाद जिले के केंदुआडीह का रहने वाला है।
छोटू अपने घर से 7 महीने पहले निकला था फिर लौट के वापस घर नहीं आया। दरअसल SDOP बाजीराव सिंह को नक्सल प्रभावित इलाका माममोरा ओढ़ कैंप की ओर संदिग्ध हालत में घुमराहे एक युवक की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे बुलाकर तस्दीक की गई। वहीं झारखंड पुलिस से युवक की तस्दीक कराई गई, जिसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना मिली।





