दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 2 लोगों की मौत, कई लोग घायल

लोरमी। लोरमी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नए साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। दरअसल शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर खुनी संघर्ष हो गया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, वही कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव का है, जहां नए साल की रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में शंकर राज और सुनील यादव नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई