विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक मजबूती का सफर जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। सरकार द्वारा 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है।

जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है एवं किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे है। विष्णु के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए प्रभावी और व्यवस्थित व्यवस्था होने से किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल है।

करतला के चिकनीपाली धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे फत्तेगंज के किसान दूजराम मन्नेवार ने बताया कि केंद्रों में धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है साथ ही केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से अब छोटे छोटे खर्चों के लिए त्वरित रूप से पैसे मिल जाते है। जिससे किसानों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

किसान दूजराम ने बताया कि आज उन्होने धान बेचने के लिए पहले टोकन ऑनलाइन कटाया है और अपनी उपज का 60 क्विंटल धान बेचने आए है। उन्होंने 4.50 एकड़ जमीन में फसल लिया है, और कुछ दिन बाद वे अपनी बची उपज को भी केंद्र ममे विक्रय के लिए लाएंगे

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई