आरक्षक ने पान ठेला में खड़े युवक को जड़ा तमाचा, दोस्तों ने जवान की जमकर की धुनाई

सरगुजा। अंबिकापुर में लोगों ने पुलिस आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आरक्षक को कुछ लोगों पीट रहे हैं। यह पूरा मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीते शाम बनारस रोड स्थित एक चाय दुकान के पास कुछ युवक आपस में खड़े होकर बात कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस आरक्षक राकेश यादव चाय दुकान के पीछे से आकर एक युवक पर थप्पड़ की बरसात कर देता है। पास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो गई थी, जिसके बाद युवक के दोस्तों ने आरक्षक के साथ जमकर मारपीट की। लोगों ने आरक्षक पर जमकर हाथ साफ किया। चाय दुकान में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

इधर आरक्षक ने गांधीनगर थाने में अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरक्षक ने अपने साथ मारपीट करने वाले जॉनीदीप चौबे व दो अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है, जिसकी गांधीनगर पुलिस जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई