छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में NIA की रेड, तीन लोगों से पूछताछ जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह NIA ने 3 जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों का नक्सलियों से कनेक्शन है। इसलिए टीम जांच करने पहुंची है। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए के टीम सुबह करीब साढ़े 5 बजे जिले के भैरमगढ़, आवापल्ली और तर्रेम पहुंची। जहां कुछ लोगों के घरों में दबिश दी गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले NIA की टीम ने नक्सल मामले में ही जिले से नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए। उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई