रायपुर में कांग्रेस पार्षद का ब्रेन हेमरेज से निधन

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस पार्षद मन्नू यादव को देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ है। उनके निधन के बाद पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि मन्नू यादव एक सक्रिय नेता थे। वे वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 से कांग्रेस पार्षद और जोन अध्यक्ष थे।

उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थकों को बड़ा सदमा लगा है। मन्नू यादव के निधन के साथ ही रायपुर के वार्ड 66 के क्षेत्रवासियों ने एक सक्षम और समर्पित नेता को खो दिया है। वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे और उन्होंने समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। मन्नू यादव को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज के कारण DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान डॉक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही थीए लेकिन वे जीवन की जंग हार गए। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई