छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, फर्जी बीईओ गिरफ्तार और निलंबित

छत्तीसगढ़:फर्जीवाड़ा कर बीईओ बने दयाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पिछले दिनों दयाल सिंह को गिरफ्तार भी किया गया था। जानकारी के मुताबिक दयाल सिंह व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल बेंदरची विकासखंड बोड़ला कबीरधाम पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग के अवर सचिव के फर्जी पत्र जारी कराकर बीईओ बने थे। जब इस मामले की पड़ताल की गयी, तो पता चला कि ये पत्र भर्जी है।

Screenshot 20241214 191628 Microsoft 365 Office

विवादित बीईओ दयाल सिंह के इस फर्जीवाड़ा के खुलासा होने के बाद डीईओ ने मामले में एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब 6 दिसंबर से दयाल सिंह को निलंबित किया गया है। उन्हें डीईओ कार्यालय बेमेतरा अटैच किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button