सरगुजा में काम से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

सरगुजा। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच सरगुजा में काम कर घर लौट रही पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की थाने में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम बादल कुजूर है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता ने थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी। इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही खाली मैदान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, वर्तमान पता गोरसीडबरा थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button