रायगढ़ जिले में हो रही कुछ अजीब हरकतें, कभी इंसान की मौत तो कभी हाथी की ?

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथी मानव द्वंद लगातार जारी है,कभी हांथी की मौत तो कभी आमजन की मौत की घटनाएं सामने आ रही है।जिसमे एक बार फिर हाथी ने 1 युवक की जान ले ली है।जैसे ही घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को पता चली क्षेत्र में जंगल मे आग की तरह फैल गई।

हाथियों के लगातार रहवासी इलाके में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही हाथी और मानव द्वंद को रोकने में कही न कही वन विभाग का प्रयास विफल नजर आ रहा है। इससे लोगो मे भारी रोष है।इधर वन विभाग विभागीय कार्यो को पूरा करने में जुट गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button