बिलासपुर: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस छापेमारी मे एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। क्या शहर में किस तरह के बड़े सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है? क्या इसे अंजाम देने के लिए महिलाएं सक्रिय है? यह दावा हम नहीं कर रहे बल्कि पुलिस को इस तरह की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।दरअसल पुलिस ने इसी तरह की शिकायतों के बाद आज छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भवन के पास की है। पुलिस के मुताबिक़ उन्हें देह व्यापार की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने इस शिकायत पर गंभीरता दिखाई थी। हालांकि छापेमारी के दौरान दो महिलायें मौके से फरार होने में कामयाब रही लेकिन उनकी एक साथी हत्थे चढ़ गई। बहरहाल पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।

ऐसे में अब अब सवाल उठ रहे हैं कि बड़े शहर के तर्ज पर क्या न्यायधानी बिलासपुर में भी देह व्यापार से जुड़ा रैकेट काम कर रहा है? गंभीरता और बारीकी से साथ होने वाली जाँच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button