बेलतरा विधायक ने कांग्रेसियों पर लगाया राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप जानिए पूरा मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार हो रहे अपराध को लेकर कांग्रेस फ्रंट पर आकर राज्य सरकार को घेरना शुरू कर चुकी है। एक के बाद एक अलग अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन से भाजपा बचाव की मुद्रा में आ गई है। सोमवार को बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह कांग्रेसियों की सोची समझी साजिश है,जिसके तहत प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। विधायक ने यह भी कहा कि कांग्रेसियों का अपराध से पुराना नाता है। यही कारण है कि राज्य में जो विष्णुदेव की सरकार चल रही है उसको बदनाम करने के लिए अपराधियों के साथ कांग्रेस के नेता सांठगांठ कर राज्य सरकार को बदनाम करके प्रदेश में माहौल खराब करना चाहते हैं।प्रदेश भर में भाजपा के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को बचाने अपनी सफाई पेश की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई