दुर्ग में दीपावली की पिकनिक बनी मौत का सबब, दो भाइयों की डूबने से मौत

दुर्ग। बोरसी न्यू छत्तीसगढ़ कॉलोनी निवासी दो ममेरे भाइयों की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वे परिवार के अन्य लोगों के साथ दीपावली मनाने अपने ननिहाल नांदघाट सिमगा गए थे। नदी में नहाते समय एक का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने दूसरा भाई कूद गया, लेकिन दोनों डूब गए। परिवारजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ श्रीवास्तव (24 वर्ष) पिता राजेश श्रीवास्तव (एमआर) और निवेश श्रीवास्तव (22 वर्ष) पिता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव दोनों ममेरे भाई हैं। नांदघाट ऋषभ का ननिहाल है। दीपावली मनाने परिवार के दो अन्य भाइयों के साथ चार लोग नांदघाट गए थे। शनिवार को पिकनिक मनाने चारों शिवनाथ नदी तट गए थे। नहाते समय निवेश का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। निवेश को डूबता देख ऋषभ भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया। लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके। डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की अंतिम यात्रा 3 नवंबर को सुबह 11 बजे निवास स्थान से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। ऋषभ गुड़गांव में नौकरी करता था। निवेश सीए की पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ और निवेश।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई