बिलासपुर: अपोलो ने दी नई जिंदगी, 83 वर्षीय महिला को लगाया लीडलेस पेसमेकर

बिलासपुर: अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सामल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में एक उम्र दराज मरीज को लीड लेस पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया एवं मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सामान्य दिनचर्या संपादित कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि लीड लेस पेसमेकर ह्रदय की धड़कन को नियंत्रित करने का एक नवीनतम एवं सुरक्षित तरीका है तथा रोगियों के स्वास्थ्य हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सामान्य लीड युक्त पेसमेकर की तुलना में लीड लेस पैक पेसमेकर के लाभ बताते हुए कहा कि लीड लेस पेसमेकर में वायर ना होने की वजह से संक्रमण का खतरा अत्यधिक कम होता है। सामान्य लीड युक्त पेसमेकर की तुलना में सरलता से स्थापित किया जा सकता है। इसे एक छोटे से छेद के माध्यम से हृदय के भीतर लगाया जाता है इसलिए इसकी प्रक्रिया भी सामान्य पेसमेकर लगाने की प्रक्रिया की अपेक्षा कम जोखिम भरी है.

IMG 20241018 WA0349

अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में 83 वर्षीय महिला ने हृदय की अनियंत्रित धड़कन की समस्या के साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर में एम पी सामल से सलाह ली। परीक्षण उपरांत डॉक्टर सामल ने उन्हें लीड लेस पेसमेकर की सलाह दी तथा तीन-चार दिन पूर्व ही डाक्टर सामल ने उन्हें लैडलेस पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया व आज वह पूरी तरह सामान्य महसूस कर रही है एवं अपने दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से कर पा रही हैं। डॉ सामल ने बताया कि जहां एक और सामान्य पेसमेकर को सर्जरी के द्वारा त्वचा के नीचे लगाया जाता है वहीं इस लीड लेस पेसमेकर को एक छोटे से छेद के माध्यम से हृदय के भीतर लगाया जाता है जिससे यह शरीर के बाहर दिखाई नहीं देता।

IMG 20241018 WA0348

83 वर्षीय महिला जिन्हें लैडलेस पेसमेकर लगाया गया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी विकास का लाभ आज उन्हें उम्र के इस पड़ाव में मिला है जिससे वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।

अर्नब एस रiहा संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में बताया कि तकनीकी विकास से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है वह मरीज को इसका सीधा लाभ प्राप्त होता है नवीनतम तकनीक के समावेश व उपयोग में अपोलो सदैव अग्रणी रहा है तथा मरीजों के स्वास्थ्य के हित में नवीनतम तकनीकों को सदैव आत्मसात करता रहेगा…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button