Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पीएनबी के डिप्टी मैनेजर समेत दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, ज्वैलरी और नकदी समेत लाखों का माल पार

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने, चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महावीर प्रसाद वर्मा ने थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि 08 सितंबर की सुबह 7 बजे वह अपने बेटी दामाद के घर राजनांदगांव अपनी नतनीन का जन्मदिन मनाने के लिये गया हुआ था। जहां से कल शाम तकरीबन 4 बजे वह वापस अपने घर आया तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था, घर की आलमारी भी खुली हुई थी। सुनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने उसके घर से 45 हजार नगदी रकम समेत सोने, चांदी के जेवरात समेत 2 लाख 80 हजार की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घर में अकेले रहता था महावीर   

पीड़ित महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि उनका एक लडका और तीन लडकी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और उनका लड़का शादी के बाद रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी के निधन पश्चात वह घर में अकेला ही रहता है। इस दरम्यान मकान सुना होनें की वजह से अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीडित की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए उनकी पतासाजी में जुट गई है।

पीएनबी के डिप्टी मैनेजर के घर चोरी 

इसी तरह की दूसरी घटना में जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सावित्री नगर कालोनी में किराये के मकान नं. 21 में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक पटेलपाली के डिप्टी मेनेजर ने थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि 20 सितंबर की शाम 7 बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गढवा झारखण्ड जाने के दौरान मकान को ताला लगाकर गया था और चाबी को अपने पास रखा था। कल जब वह अपने ससुराल से वापस आया तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टुटा हुआ था पत्नी के साथ अंदर जाकर देखा तो घर के दोनो आलमीरा का लाक टुटा हुआ था। अलमारी में रखा सामान बिखरा पडा था, अलमारी के अंदर का लाकर भी टुटा हुआ था। कुल 1 लाख 40 हजार को अज्ञात चोरों ने मकान सुनेपन का फायदा उठाकर चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई