प्लास्टिक जप्त: बिलासपुर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का छापा, 500 किलो प्लास्टिक जब्त

शनिचरी बाजार, गोल बाजार और तेलीपारा में जांच अभियान, अमित प्लास्टिक और राजकुमार परफ्यूम्स पर कार्रवाई

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में जांच अभियान चलाया। (प्लास्टिक जप्त) इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से करीब 500 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।नगर निगम की टीम ने शनिचरी बाजार, गोल बाजार और तेलीपारा क्षेत्र की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अमित प्लास्टिक और राजकुमार परफ्यूम्स में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया गया।

अमित प्लास्टिक और राजकुमार परफ्यूम्स पर कार्रवाई (प्लास्टिक जप्त)

नगर निगम ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्लास्टिक और अन्य जैव-अनाशित सामग्री (उपयोग एवं निस्तारण का विनियमन) नियम, 2023 और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रावधानों के तहत की है। प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, उपयोग, परिवहन, वितरण, विक्रय और भंडारण पर रोक के बावजूद इनके इस्तेमाल को रोकने के लिए निगम लगातार निगरानी कर रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसके विकल्प के रूप में कपड़े और जूट के थैलों सहित पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button