अवैध परिवहन: बिलासपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त
रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते 10 वाहन पकड़े गए

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को जब्त किया है। (अवैध परिवहन) इनमें 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। जब्त वाहनों को संबंधित थानों और खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया।
रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते 10 वाहन पकड़े गए (अवैध परिवहन)
इस दौरान रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर क्षेत्र में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम खोलिपारा में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते दो ट्रैक्टर, जबकि ग्राम लमेर में एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। वहीं, लालखदान क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो हाइवा, ग्राम सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का परिवहन करते एक हाइवा और लावर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते तीन हाइवा जब्त किए गए। इसके अलावा लावर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते एक हाइवा भी पकड़ा गया।





