कांग्रेस प्रदर्शन: बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव
ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, पुतला फूंका

बिलासपुर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। (कांग्रेस प्रदर्शन) जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुतला फूंका गया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, काले गुब्बारे छोड़ जताया विरोध (कांग्रेस प्रदर्शन)
कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत बिलासपुर में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़े गए।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए और फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





