ज्ञापन: वेतन समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो काली पट्टी से अनिश्चितकालीन आंदोलन तक की चेतावनी

नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो काली पट्टी से अनिश्चितकालीन आंदोलन तक की चेतावनी (ज्ञापन)
संघ ने ज्ञापन के माध्यम से वेतन संबंधी समस्याओं सहित 18 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संघ का कहना है कि नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने शासन से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की।
वहीं, संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के मुताबिक पहले चरण में वे काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।





