लापरवाही: उफनती अरपा के तेज बहाव में भी मछली पकड़ने पहुंचे लोग, हादसे का खतरा..

चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग, दोमुहानी एनीकट में लापरवाही

बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। (लापरवाही) अरपा नदी भी उफान पर है और दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर एनीकट के पास मछली पकड़ते नजर आए। तेज बहाव और फिसलन के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोगों का इस तरह नदी के करीब पहुंचना चिंता बढ़ा रहा है।

दोमुहानी एनीकट में लापरवाही (लापरवाही)

लगातार बारिश का असर अब बिलासपुर की अरपा नदी समेत आसपास के नदी-नालों में साफ दिखाई दे रहा है। दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग यहां पहुंचकर मछली पकड़ते नजर आए। पानी का बहाव कब अचानक तेज हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में नदी और एनीकट के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को नदी, एनीकट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी को नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। बारिश का दौर जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के बीच लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button