कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार, बैज-बघेल ने मांगा जवाब

रोजगार से सड़क और आवास तक सरकार को घेरा, कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने (कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर) प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने रोजगार, किसानों की स्थिति और सड़कों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, तो भूपेश बघेल ने सड़क निर्माण, नल-जल और प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े किए। दोनों नेताओं ने सरकार से योजनाओं पर खर्च और जमीन पर हुए काम का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की है।

रोजगार से सड़क और आवास तक सरकार को घेरा,  (कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर)

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। उन्होंने युवाओं के रोजगार, किसानों की स्थिति और प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। बैज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने और प्रचार-प्रसार पर करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि इसका आम जनता को सीधा लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल सरकार और मंत्री अपने हितों के लिए कर रहे हैं। बैज ने कहा कि सरकार को प्रचार के बजाय रोजगार, किसान और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए….

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क निर्माण और मरम्मत के मुद्दे पर सरकार से सीधे आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि वर्ष 2023 के बाद सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई, बजट में कितना प्रावधान किया गया और अब तक जमीन पर कितना काम दिखाई दे रहा है।

बरसात के दौरान सड़कों की स्थिति को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। बघेल ने नल-जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 18 लाख आवास पूरे होने की बात करती है, लेकिन यह भी स्पष्ट करे कि कितने आवास कब स्वीकृत हुए और वर्ष 2023 के बाद कितने नए आवासों को मंजूरी मिली। कांग्रेस नेताओं ने योजनाओं के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई जवाब सामने नहीं आया है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button