पहुना कार्यक्रम: रविवार को भी अपोलो में जारी रहेंगी ओपीडी से ऑपरेशन तक स्वास्थ्य सेवाएं

‘Apollo Never Sleeps’ पहल: छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा

मरीजों के इलाज में अब रविवार की छुट्टी बाधा नहीं बनेगी। (पहुना कार्यक्रम) अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने ‘Apollo Never Sleeps’ पहल के तहत रविवार को भी ओपीडी, हेल्थ चेकअप, डायग्नोस्टिक जांच और ऑपरेशन जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है। लगातार तीसरे रविवार को अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में मरीजों को उपचार और जांच की सुविधा दी गई। बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुंना’ कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल के यूनिट हेड अभय गुप्ता ने कहा कि बीमारी किसी दिन या समय को देखकर नहीं आती, इसलिए मरीजों को रविवार के कारण इलाज के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए।

जांच और सर्जरी की सुविधा (पहुना कार्यक्रम)

उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को अस्पताल में करीब 10 ऑपरेशन, 12 से 15 हेल्थ चेकअप और 25 से 30 मरीजों की ओपीडी हुई। गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने करीब 12 से 15 सामाजिक और सामुदायिक संस्थाओं के साथ एमओयू किए हैं। वहीं अत्याधुनिक कैंसर उपचार के लिए चेन्नई में प्रोटॉन बीम थेरेपी जैसी तकनीक उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसकी मशीन की लागत करीब 600 करोड़ रुपये तक है। स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर उन्होंने लोगों से खान-पान में सावधानी बरतने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने और साल में कम से कम एक बार हेल्थ स्क्रीनिंग कराने की अपील की.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button