जेल –ट्रान्सफर: खपरगंज विवाद के आरोपियों की जेल बदलने की तैयारी, शोहेल और रमजान रायपुर जेल भेजे गए……

जेल में टकराव की आशंका के बीच दो आरोपी शिफ्ट,

बिलासपुर के खपरगंज में पुरानी रंजिश को धार्मिक रंग दिए जाने के बाद (जेल –ट्रान्सफर) पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है। इसी बीच बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद शोहेल और रमजान को मंगलवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर जेल भेज दिया गया। दोनों को साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन से रायपुर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मामले में बंद आरोपियों से मिलने उनके परिचित लगातार जेल पहुंच रहे हैं और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की मौजूदगी को देखते हुए जेल प्रशासन सतर्क है।

अन्य आरोपियों को भी अलग जेल भेजने की तैयारी (जेल –ट्रान्सफर)

आशंका है कि मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ सकते हैं, जिससे जेल के भीतर विवाद या टकराव की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए शोहेल और रमजान को रायपुर शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खपरगंज विवाद के अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग जेलों में भेजा जा सकता है। मामले में दोनों पक्षों से आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला अभी जारी है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button