संदिग्ध लाश: लाल खदान साईं मंदिर के पास अज्ञात व्यक्ति ने की आत्महत्या, कर्ज के दलदल में फंसे रेलवे कर्मचारी होने की आशंका
कर्ज से परेशान बताए जा रहे रेल कर्मचारी ने की आत्महत्या,

लाल खदान स्थित साईं मंदिर के पास एक 55 वर्षीय अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली, (संदिग्ध लाश) जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि शुरुआती दौर में मृतक की पहचान अज्ञात बताई जा रही थी और शव के पास सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे, लेकिन अब शुरुआती छानबीन में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि मृतक रेलवे का एक कर्मचारी था जो कथित तौर पर भारी कर्ज में डूबा हुआ था।
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस (संदिग्ध लाश)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया, जिसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों तथा मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि के लिए हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है.





