एटीएम धोखाधड़ी: एटीएम बदलकर ₹40 हजार ठगी का मामला, आरोपी की तलाश तेज.

सकरी थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ₹40,000 की धोखाधड़ी, शातिर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान (एटीएम धोखाधड़ी) एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मदद के बहाने शातिर ठग ने पीड़ित का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ₹40,000 पार कर दिए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है…

शातिर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (एटीएम धोखाधड़ी)

सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग ग्रामीण, जगदीश प्रसाद राठौर, एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और उनकी मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी ने धोखे से पीड़ित का दूसरा कार्ड थमा दिया और बाद में उस एटीएम कार्ड के जरिए ₹40,000 की रकम अवैध रूप से आहरित कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है

asp पंकज पटेल ने बताया की पीड़ित जगदीश प्रसाद राठौर सकरी इलाके मे स्थित एक एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनकी एटीएम ले ली और पैसे निकालकर दे दिए। बाद में आवेदक ने देखा कि उनका एटीएम कार्ड बदला जा चुका था और उस कार्ड से उनके खाते से ₹40,000 की रकम आहरित कर ली गई है। इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button