5 करोड़ की चोरी: बिलासपुर के नेहरू नगर में बड़ी चोरी: तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के सूने घर से लगभग 5 करोड़ रुपये के माल पर हाथ साफ….
एसी का रास्ता बनाकर चोरों ने घर में किया प्रवेश; सिविल लाइन पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी....

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,(5 करोड़ की चोरी) जहां चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच करोड़ रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त मकान मालिक दंपत्ति तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। चोरों ने शातिर तरीके से एसी की जगह का इस्तेमाल कर घर के अंदर प्रवेश किया और इत्मीनान से कीमती जेवरात, नकदी और रत्नों को खंगाला। सुबह मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है…..
सिविल लाइन पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी…. (5 करोड़ की चोरी)
बिलासपुर के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर रहने वाले कारोबारी रजनीश सेठ और उनकी पत्नी इन दिनों तीर्थ यात्रा पर बाहर गए हुए थे। पीछे से सूने मकान को पाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर दाखिल होने के लिए एसी लगाने वाली जगह को हटाया और अंदर घुसकर एक-एक कमरे को खंगाला। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती रत्न मिलाकर करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी सही पुष्टि दंपत्ति के लौटने के बाद ही हो सकेगी……
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सुरक्षा तंत्र को खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम नेहरू नगर मुख्य मार्ग और आसपास के इलाकों में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों के आने-जाने के रूट और उनकी संख्या का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तकनीकी मदद और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ..





