महिला चोर गिरोह: ट्रेन में महिला यात्रियों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश….
जीआरपी बिलासपुर ने दो महिला चोरों को पकड़ा, 5.40 लाख के जेवर बरामद

बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर जेवर चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। (महिला चोर गिरोह) पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवर छिपाकर रखने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। मामले में एक महिला आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है
जीआरपी बिलासपुर ने दो महिला चोरों को पकड़ा (महिला चोर गिरोह)
जीआरपी के मुताबिक करीब डेढ़ से दो महीने पहले अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में महिला यात्रियों को घेरकर उनके सामान पर हाथ साफ किया गया था। नागपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री के हैंडबैग से सोने के जेवर चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला चोर गिरोह के बारे में जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर 7 सितंबर को ग्राम केराडोल में घेराबंदी कर रिकी बसोंड और वर्षा उर्फ कचरी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवर ग्राम घोघरा के पास एलीफेंट क्रॉसिंग में पाइप के नीचे छिपाकर रखने की बात बताई। पुलिस ने मौके से मंगलसूत्र, झुमके, कनौती और अंगूठियों समेत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए। मामले में रितु उर्फ संतोषी बसोड फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है…..





