किन्नर का शव: पेंडारी की मुरुम खदान के तालाब में तैरता मिला अज्ञात किन्नर का शव…..

किन्नर का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस....

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पेंडारी में मुरुम खदान के तालाब में अज्ञात किन्नर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव तैरता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किन्नर की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है

पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस (किन्नर का शव)

पेंडारी स्थित मुरुम खदान में बने तालाब में ग्रामीणों ने पानी के अंदर किन्नर का शव तैरते हुए देखा। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।किन्नर की पहचान के साथ ही उसकी मौत की वजह और वह तालाब तक किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button