Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कांग्रेस प्रदर्शन: परीक्षा और छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल

बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा धरना-प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बर पुलिस कार्रवाई के विरोध में (कांग्रेस प्रदर्शन) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिलासपुर जिले में जोरदार हल्लाबोल किया गया। इस दौरान बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला और इसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक करार दिया।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों के भविष्य और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा.

 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग (कांग्रेस प्रदर्शन)

इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने कहा की जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे छात्रों की आवाज को दबाने का भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोनम वांगचुक जैसे प्रख्यात समाजसेवियों के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद का घेराव करने गए शांतिपूर्ण छात्रों (जिन्हें उन्होंने आतंकवादी नहीं बताया और जिनके पास कोई हथियार, पत्थर या लाठी नहीं थी) पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्रों के सिर और हाथ-पैर टूटे हैं, महिलाओं के कपड़े फाड़े गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

उन्होंने इसे पुलिस कार्रवाई के नाम पर ज्यादती करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है और कहा है कि जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर से लेकर सड़क से सदन तक इस लड़ाई को जारी रखेगी क्योंकि कांग्रेस हमेशा से आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने एक दिवसीय धरने के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिलासपुर के सभी ब्लॉकों में प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में यह धरना इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों को कुचला जा रहा है।

बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा धरना-प्रदर्शन (कांग्रेस प्रदर्शन)

उन्होंने परसों दिल्ली के जंतर-मंतर पर धड़ल्ले से अपनी मांगें रख रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर की गई बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की, जहां धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ आत्महत्या करने वाले छात्रों के माता-पिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि परीक्षाओं के पर्चे लीक होने, 21 छात्रों की आत्महत्याओं और लाखो युवाओं का भविष्य दांव पर लगने जैसी गंभीर घटनाओं के बावजूद यदि देश के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण में यह सब शून्य है, तो इससे अधिक दुखद और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक भाजपा सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखाएगी और देशहित में ठोस कदम नहीं उठाएगी, तब तक कांग्रेस पार्टी हितेश देवांगन सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिलासपुर के हर ब्लॉक में इस विरोध प्रदर्शन को मजबूती से जारी रखेगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई