ASI निलंबित: डीजल चोरों को छोड़ने पर ASI निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई
कोनी क्षेत्र में डीजल चोरी के आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ने के मामले में एक्शन,

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, (ASI निलंबित) जहाँ डीजल चोरों को पकड़ने के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ देने पर SSP रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ASI उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप (ASI निलंबित)
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर डीजल चोरों की गिरफ्तारी और उन्हें छोड़े जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे थे। मामले में पुलिस ने अब दो डीजल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं





