सुसाइड: सरकंडा थाना क्षेत्र के बॉयज हॉस्टल में लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध मौत, मौके से मिला ‘सॉरी’ लिखा कागज

एएसआई के बेटे की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच....

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। (सुसाइड) जहाँ बॉयज हॉस्टल में लॉ की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो एक एएसआई का बेटा बताया जा रहा है। घटना स्थल पर एक कागज मिला है, जिस पर महज ‘सॉरी’ लिखा हुआ है, जिसके बाद पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच. (सुसाइड)

घटना शुक्रवार देर शाम सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एएसपी पंकज पटेल मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सल्फास के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और शनिवार दोपहर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कागज बरामद किया है, जिस पर केवल “Sorry” लिखा हुआ है।

मृतक अभिषेक यादव सूरजपुर का रहने वाला था और बिलासपुर में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब हॉस्टल के अन्य छात्रों, मृतक के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि मौत के पीछे के ठोस कारणों का पता लगाया जा सके

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे महज बरामद कागज के आधार पर नहीं देख रही है। एएसपी पंकज पटेल के अनुसार, पुलिस हर उस पहलू की जांच कर रही है जिससे युवक की मानसिक स्थिति या घटना के वक्त की परिस्थितियों का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही इस मामले में कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ पाएगा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button