सीईओ के घर चोरी: कोटा में सीईओ के सूने मकान में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर नकदी और चांदी पार….
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,

कोटा नगर के पड़ाव पारा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। (सीईओ के घर चोरी) जनपद पंचायत गीदम के सीईओ बलराम सिंह ध्रुव के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है
पुलिस कर रही संदिग्धों की तलाश (सीईओ के घर चोरी)
मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक बलराम सिंह ध्रुव वर्तमान में गीदम में पदस्थ हैं और उनका कोटा स्थित मकान उनके भतीजे के देखरेख में था। 12 जुलाई को भतीजे के गांव चले जाने के कारण घर खाली था। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। बदमाशों ने अंदर रखी गोदरेज अलमारी को खंगाला, जिसमें से 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास और गुल्लक में रखे पैसे चोरी कर लिए
पीड़ित सीईओ ने मामले की सूचना तुरंत कोटा थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की भी पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.





