जंतर-मंतर के सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होगी जकांछ पार्टी

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा हमें गर्व है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) देश की पहली और अभी तक की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है, जो 6 जून के जंतर-मंतर के सीजेपी प्रदर्शन में भाग ले रही है. उम्मीद है, हम आखिरी नहीं होंगे. 6 जून को जंतर मंतर नई दिल्ली में पार्टी का प्रतिनिधित्व हमारे महासचिव नीलेश चौहान करेंगे. उन्होंने कहा, हम डीएनए से कांग्रेसी हैं. यह हमारी पहचान है, हमारी विरासत है, लेकिन आज के भारत में जहां दशकों पुरानी पार्टियां टीएमसी और शिवसेना जैसी रातों-रात ऑपरेशन लोटस की भेंट चढ़ जाती हैं, कांग्रेसी होने के लिए भी तिलचट्टा बनना पड़ेगा. यानी हर दबाव में, हर खतरे में, अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को दाँव पर लगाकर भी टिके रहना. उन्होंने कहा, हम जनता कांग्रेस यह जानते हैं, हम वहां रह चुके हैं और इसीलिए अभिजीत दीपके का साहस हमें छूता है, वे आज के भारत में वापस लौट रहे हैं.





