Stunt-performing: रफ्तार और नशे का ‘रील’ कार की छत पर बियर की बोतल लहराती दिखी युवती….

सड़कों पर रीलबाज़ों का आतंक: सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल...

बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील्स बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।(Stunt-performing) वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती चलती कार की छत पर खुलेआम खड़ी होकर रील बनाती नजर आ रही है, और हैरान कर देने वाली बात यह है कि उसके हाथ में बियर की बोतल भी दिखाई दे रही है।

सड़कों पर रीलबाज़ों का आतंक: सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल (Stunt-performing)

रीलबाज़ों द्वारा बीच सड़क पर इस तरह चलती गाड़ी में स्टंटबाजी और नशे का प्रदर्शन करने से न सिर्फ अपनी बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी बड़े जोखिम में डाली जा रही है। इस खतरनाक वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के आम नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और लोग अब यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे रीलबाज़ों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button