Transformer Blast: बिलासपुर में ट्रांसफार्मर धमाकों से हाहाकार…..
भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़का जनता का गुस्सा.....

बिलासपुर में बिजली संकट अब केवल कटौती तक सीमित नहीं रह गया है, (Transformer Blast) बल्कि शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ‘ब्लास्ट मोड’ में नजर आ रही है, जिससे तिफरा से लेकर खमतराई तक के इलाके थर्रा उठे हैं। तिफरा के सिद्धि विनायक नगर, गुरु रोड और माँ आशापुरम कॉलोनी में हुए हादसों के बाद अब खमतराई के वार्ड नंबर 58 रानी दुर्गावती नगर से भी ट्रांसफार्मर ब्लास्ट और आतिशबाजी जैसी खतरनाक चिंगारियां निकलने के वीडियो सामने आए हैं। देर रात हुए इन धमाकों के कारण दोनों ही बड़े इलाकों में घंटों ब्लैकआउट रहा, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच जूझ रहे स्थानीय निवासियों का धैर्य जवाब दे गया।

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़का जनता का गुस्सा (Transformer Blast)
तिफरा के रहवासियों का गंभीर आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार रात के समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के कर्मचारी केवल कागजी और अस्थायी सुधार करके चले जाते हैं, जिसके कुछ ही देर बाद सप्लाई फिर से ठप हो जाती है। ओवरलोड और बदहाल मेंटेनेंस की इस जमीनी हकीकत ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है……..





