Worship Dispute: बमलाई दाई पूजा विवाद पर आदिवासी समाज में आक्रोश

गोंड समाज ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, किशोर नेताम की रिहाई और परंपराओं के सम्मान की मांग

बिलासपुर बमलाई दाई पूजा पद्धति को लेकर गोंड एवं आदिवासी समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। (Worship Dispute) समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बमलाई दाई गोंड राजवंश की कुल देवी हैं और प्राचीन समय से खैरागढ़ गोंड राज परिवार के संरक्षण में गोंड समाज के बैंगा द्वारा पारंपरिक जोहारनी पूजा की जाती रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट के देखरेख में पूजा की परंपरा और पद्धति में बदलाव किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

गोंड समाज ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, किशोर नेताम की रिहाई और परंपराओं के सम्मान की मांग (Worship Dispute)

हाल ही में डोंगरगढ़ स्थित बमलाई दाई डोंगरी में गोंडी राज बैंगा किशोर नेताम द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा किए जाने के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ थाने में FIR दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने किशोर नेताम को गिरफ्तार कर लिया। समाज ने इसे परंपराओं और आदिवासी आस्था का अपमान बताया है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से FIR को तत्काल निरस्त कर किशोर नेताम को रिहा करने, बमलाई दाई ट्रस्ट में गोंड एवं आदिवासी समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने तथा पूजा-पद्धति और सेवा कार्यों में बैंगाओं को पर्याप्त स्थान देने की मांग की गई है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button