Baghel’s big statement: बिलासपुर में भूपेश बघेल का पीएम मोदी और अडाणी पर बड़ा हमला, मेलोडी और डॉलर निवेश को लेकर दागे तीखे सवाल….
'जनता को डॉलर बचाने की सीख और मित्र कर रहे विदेशों में भारी निवेश' - बिलासपुर में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान (Baghel’s big statement) मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके उद्योगपति मित्रों पर जमकर सियासी बाण चलाए। पीएम मोदी और इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हालिया मुलाकातों पर चुटकी लेते हुए बघेल ने कहा कि मोदी जी इटली गए, मेलोनी से मिले और ‘मोदी का डी’ और ‘मेलोनी का मेलो’ मिलकर ‘मेलोडी’ हो गया।
‘जनता को डॉलर बचाने की सीख और मित्र कर रहे विदेशों में भारी निवेश’ (Baghel’s big statement)
उन्होंने केंद्र सरकार के विरोधाभासों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को तो सोना न खरीदने, खाद-तेल का कम उपयोग करने, विदेशी शादियों से बचने और डॉलर बचाने की नसीहत देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनके परम मित्र अडाणी जी खुद अमेरिका में 10 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने जा रहे हैं। बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री खुद काफिला लेकर रैलियां और विदेश यात्राएं कर रहे हैं और दूसरी तरफ आम जनता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में इस पूरे घटनाक्रम और विरोधाभास का उत्तर देते हुए कहा—”मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ….





