Baghel’s big statement: बिलासपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान; पुलिसिया कार्रवाई को बताया फर्जी, ‘बिना हथियार के पुलिस लगा रही धारा 25 और 27’ 

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन को घेरा....

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान (Baghel’s big statement) पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता पर की गई कानूनी कार्रवाई को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि बिना किसी हथियार की बरामदगी या इस्तेमाल के भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 लगा दी है, जिससे साफ होता है कि पुलिस केवल राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

आर्म्स एक्ट लगाने पर उठाए सवाल (Baghel’s big statement)

बघेल ने जोर देकर कहा कि विश्रामपुर और शिवनंदनपुर की घटना को सबने खुले बाजार में देखा है, जहां न तो कोई हाथापाई हुई, न मारपीट और न ही किसी के पास कोई हथियार था। उन्होंने चेताया कि सरगुजा संभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन का यह तानाशाही रवैया निंदनीय है, और पुलिस को जनता का भरोसा जीतने के लिए दबाव में काम करना बंद कर कानून व्यवस्था के हिसाब से चलना चाहियें…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button