Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड प्रोफेसर का दावा, बनाया एडवांस AI प्लेटफॉर्म: सेकेंड्स में तैयार कर रहा 8K इमेज, कई फीचर्स एक साथ मिलेंगे

छत्तीसगढ़ के टेक एक्सपर्ट और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर गौरव तिवारी ने “जेमिनाई GT” नाम का नया AI प्लेटफॉर्म तैयार करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह प्लेटफॉर्म कई मामलों में मौजूदा बड़े AI टूल्स से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसे तैयार करने में करीब दो साल की रिसर्च की गई है।

गौरव तिवारी के मुताबिक, फिलहाल यह प्लेटफॉर्म ट्रायल फेज में है और करीब 30 हजार यूजर्स इसका इस्तेमाल कर चुके हैं। हालांकि सर्वर पर बढ़ते लोड के चलते इसे अस्थायी रूप से रोका गया है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई AI फीचर्स

डेवलपर्स का दावा है कि “जेमिनाई GT” एक ऑल इन वन AI सिस्टम की तरह काम करेगा। इसमें वेबसाइट डिजाइनिंग, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फोटो और वीडियो क्वालिटी सुधारने के साथ एडवांस 3D डिजाइनिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

उनका कहना है कि यूजर केवल टेक्स्ट में अपनी जरूरत लिखेगा और AI खुद वेबसाइट का लेआउट, डिजाइन, बटन, कलर थीम और मोबाइल फ्रेंडली वर्जन तैयार कर देगा। इससे बिना ज्यादा कोडिंग सीखे भी लोग वेबसाइट और ऐप बना सकेंगे।

8K रिजॉल्यूशन इमेज जनरेशन का दावा

गौरव तिवारी ने बताया कि प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत 8K रिजॉल्यूशन में हाई क्वालिटी इमेज जनरेट करना है। उनके मुताबिक, यह AI कम समय में बेहद डिटेल्ड और सिनेमेटिक क्वालिटी की तस्वीरें तैयार कर सकता है।

उन्होंने दावा किया कि कई मौजूदा AI टूल्स ज्यादा इस्तेमाल के बाद “ग्लिच” दिखाने लगते हैं, लेकिन उनका सिस्टम लगातार इस्तेमाल के बाद भी बेहतर रिजल्ट देगा। प्लेटफॉर्म फिलहाल 12 से ज्यादा भाषाओं में कंटेंट जनरेट करने में सक्षम बताया जा रहा है।

बीटा वर्जन में चल रहा प्लेटफॉर्म

फिलहाल “जेमिनाई GT” का बीटा वर्जन ही लॉन्च किया गया है। सभी फीचर्स आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं और इसे कंट्रोल्ड टेस्टिंग मोड में रखा गया है।

डेवलपर्स का कहना है कि आने वाले समय में इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल पर लॉन्च किया जा सकता है, जहां अलग-अलग फीचर्स के लिए यूजर्स को अलग प्लान लेने होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई