BJP Training: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत
कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत, प्रशिक्षण शिविर में बोले धरमलाल कौशिक

…
भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत देशभर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (BJP Training) इसी कड़ी में न्यायधानी बिलासपुर में भी भाजपा शहर संगठन के नेतृत्व में भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत, प्रशिक्षण शिविर में बोले धरमलाल कौशिक (BJP Training)
बिलासपुर के तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर कुल 10 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्य, जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और सामाजिक दायित्वों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
10 सत्रों में मिलेगा संगठन और जनसेवा का मंत्र, भाजपा का महाअभियान शुरू (BJP Training)
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना और उन्हें समाज व संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और यही भाजपा की सफलता का आधार हैं।





