सराहनीय कार्य : पुलिस ग्राउंड में नन्हे खिलाड़ियों को मिली हॉकी किट

मेहनत और अनुशासन से बनते हैं चैंपियन"— एसएसपी ने खिलाड़ियों को खेल के साथ पढ़ाई की भी दी सीख

पुलिस विभाग और नगर हॉकी संघ की संयुक्त पहल से पुलिस ग्राउंड (सराहनीय कार्य) में हॉकी नर्सरी के बच्चों के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी रजनेश सिंह ने करीब 25 नन्हे खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, टी-शर्ट, हाफ पैंट, मोजे और गोलकीपर किट वितरित की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे और रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बढ़ाया हौसला (सराहनीय कार्य) 

एसएसपी रजनेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और धैर्य सबसे जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी समान रूप से ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि संतुलित प्रयास ही उन्हें भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएंगे।

नगर हॉकी संघ के अध्यक्ष उस्मान खान ने बताया कि हॉकी नर्सरी के कई बच्चों के पास आवश्यक खेल सामग्री नहीं थी। पुलिस विभाग से सहयोग का अनुरोध किया गया, जिसके बाद खिलाड़ियों को हॉकी किट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया, जबकि अंत में संघ के सचिव एवं मुख्य कोच शेख मोइनुद्दीन ने अतिथियों और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोच, वरिष्ठ खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button