Policemen Line Attached: कोनी थाने में कबाड़ी की ‘चाय-पे चर्चा’ पड़ी महंगी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

डीआईजी की बड़ी कार्रवाई से बिलासपुर पुलिस महकमे में हड़कंप

न्यायधानी बिलासपुर के कोनी थाने से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, (Policemen Line Attached) जिसके बाद विभाग को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। दरअसल, शहर में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने एक कथित कबाड़ कारोबारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर उसकी दुकान को सील किया था। लेकिन इसी कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई, जिसने पुलिस और अपराधियों के बीच कथित सांठगांठ की पोल खोलकर रख दी।

WhatsApp Image 2026 05 24 at 2.12.01 PM

अवैध कारोबारी की खातिरदारी से धूमिल हुई खाकी की छवि, (Policemen Line Attached)

वायरल फोटो में आरोपी कबाड़ कारोबारी थाना परिसर के भीतर आराम से कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेता दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर के सामने आते ही जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाए कि क्या आम फरियादियों को भी थाने में ऐसा वीआईपी व्यवहार मिलता है। हालांकि, शुरुआत में एएसपी सिटी पंकज पटेल ने सफाई देते हुए कहा था कि संबंधित व्यक्ति को केवल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन लगातार हो रही किरकिरी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।

डीआईजी और एसएसपी रजनेश सिंह ने इस घोर लापरवाही को विभाग की छवि धूमिल करने वाला और अक्षम्य मानते हुए तत्काल प्रभाव से कोनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र बिलासपुर भेज दिया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button