Unidentified Body: खुटाघाट नहर में मिला लापता वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…..

रविवार से गायब थे रतनपुर के कनक कुमार राज, पुलिस कर रही मामले की जांच

रतनपुर थाना क्षेत्र के साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, (Unidentified Body) जब खुटाघाट की छोटी नहर के पानी में एक वृद्ध का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी कनक कुमार राज के रूप में हुई है, जो बीते रविवार की शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन पिछले दो दिनों से उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच (Unidentified Body)

चूंकि इन दिनों खुटाघाट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नहर का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसी बीच मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में बहती हुई लाश देखी और तत्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कनक कुमार के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हादसा है या कुछ और, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई