बंगाल सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या,हिंसा से लेकर प्रशासनिक फेरबदल तक: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

रायपुर। अरुण साव ने आज कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या, छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था, “ऑपरेशन सिंदूर” और विपक्षी दलों के आंदोलनों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

बंगाल में हत्या पर सख्त बयान

चंद्रनाथ रथ की हत्या पर अरुण साव ने कहा कि चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता कथित तौर पर “नापाक हरकतों” में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साव ने दावा किया कि राज्य में कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को संविधान और लोकतंत्र से ज्यादा अपने राजनीतिक हितों की चिंता रहती है। उन्होंने इसे “सत्ता लोलुपता” का उदाहरण बताया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना को किया नमन

“ऑपरेशन सिंदूर” के एक साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना की ताकत का परिणाम था। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए आतंकियों को करारा जवाब दिया गया और पहलगाम हमले का बदला लिया गया।

प्रशासनिक फेरबदल पर दी सफाई

छत्तीसगढ़ में हाल में हुए प्रशासनिक फेरबदल पर अरुण साव ने कहा कि यह पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर किया गया फैसला है। इससे शासन व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

सुशासन तिहार पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार” जनता के प्रति जवाबदेही का बड़ा माध्यम है। मंत्री और अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह अभियान प्रशासनिक कमियों को दूर करने में मदद कर रहा है।

NSUI के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया

सीएम हाउस घेराव को लेकर NSUI पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन क्या करता है, यह सभी जानते हैं। उन्होंने आंदोलन की मंशा पर भी सवाल उठाए।

भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि अगर भूपेश बघेल कांग्रेस की हार से खुश हैं, तो यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “99 चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस लगातार उत्साह में रहती है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई