दुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में की जा रही है।

चतुर्भुज राठी एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में भी प्रवेश करने की चर्चा सामने आई थी।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, राठी ने साल 1986 में “अमर बिल्डर्स” को एकल स्वामित्व के रूप में शुरू किया था। बाद में इसे विस्तार देते हुए “अमर इंफ्रा” के रूप में विकसित किया गया, जिसने देशभर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

फिलहाल ईडी की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामलों की जांच का हिस्सा माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button