वैशाली नगर में अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, बाउंड्रीवाल तोड़ी गई

भिलाई में अवैध प्लाटिंग और कब्जों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। वैशाली नगर इलाके में बिना अनुमति के बनाई गई बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया और निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई जोन-2 के वार्ड क्रमांक 20 स्थित बाबादीप सिंह नगर क्षेत्र में की गई।

जांच में सामने आई अवैध प्लाटिंग
निगम को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि की सूचना के बाद मामले की जानकारी मिली। अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग और बेदखली टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि खाली जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे और उन्हें बेचने की तैयारी थी।

जेसीबी से तोड़ी गई बाउंड्रीवाल, सामग्री जब्त
स्थिति स्पष्ट होने के बाद निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से पूरी बाउंड्रीवाल गिरा दी। मौके पर मौजूद निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति इस तरह की प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार अवैध प्लाटिंग की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि जमीन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत निगम को देने की सलाह भी दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई