‘नारी शक्ति वंदन’ पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

रायपुर। विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास से ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इस मौके पर उन्होंने इसे देश की मातृशक्ति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

सीएम साय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए “पंचायत से पार्लियामेंट तक” महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जो लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को संसद में होने वाली चर्चा इस पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण का समर्थन किया कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सीधी भागीदारी ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। सीएम साय ने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं को हमेशा उच्च स्थान मिला है और अब सरकार की योजनाएं उन्हें और सशक्त बना रही हैं।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों में 50% आरक्षण से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है। साथ ही ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत कर रही हैं।

सीएम साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महिला आरक्षण पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के साथ ही छत्तीसगढ़ ‘महतारी गौरव वर्ष’ मना रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अंत में उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है और यही नए भारत की दिशा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button