Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Video in Uniform: बिलासपुर में थमता नहीं वर्दी पर रील का खुमार, एक जवान की छुट्टी के बाद अब दूसरे का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: आरक्षक ने कमेंट पर दिया बेबाक जवाब, वर्दी की मर्यादा पर फिर उठे सवाल

बिलासपुर पुलिस में सोशल मीडिया का शौक और वर्दी की मर्यादा के बीच टकराव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। (Video in Uniform) अभी कुछ दिन पहले ही मस्तूरी में पदस्थ एक आरक्षक को अपनी पत्नी के साथ वर्दी में रील बनाना इतना भारी पड़ा कि एसएसपी ने उन्हें सीधे लाइन अटैच कर दिया, लेकिन इस कड़ी कार्रवाई का असर जवानों पर होता नहीं दिख रहा है।

अब शहर में एक और आरक्षक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी धमक के साथ वर्दी में अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम रील बनाते नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर कार्रवाई को लेकर जब एक यूजर ने तंज कसा, तो आरक्षक ने बेखौफ होकर जवाब दिया कि वह कार्रवाई का इंतजार कर रहा है…….

वर्दी की मर्यादा पर फिर उठे सवाल (Video in Uniform)

बिलासपुर में वर्दी पहनकर वीडियो बनाने का यह नया विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर पुलिस मुख्यालय तक पहुँच गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आरक्षक अपनी पत्नी के साथ फिल्मी गानों पर परफॉर्म कर रहा है, जिसे लेकर जनता के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहाँ एक ओर अनुशासन को सर्वोपरि मानने वाले लोग इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरक्षक की इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसे वीडियो की भरमार है।

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब “अब आपकी बारी” जैसे कमेंट पर जवान ने “आई एम वेटिंग ब्रो” लिखकर सीधे चुनौती दे डाली। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद अब पुलिस महकमा सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कर दिया है कि पुलिस की वर्दी एक जिम्मेदारी है और इसके साथ किसी भी तरह का गैर-अनुशासित आचरण या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल इस नए मामले में जांच के बाद कड़ी विभागीय कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई