साड़ी घोटाले पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान, शिकायत वाली साड़ियां होंगी रिप्लेस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की साड़ी वितरण योजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कई जगहों से साड़ी की क्वालिटी को लेकर शिकायतें मिली हैं, लेकिन सभी साड़ियां खराब नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद साड़ी को धोकर और उपयोग करके देखा है। जहां-जहां शिकायत मिली है, वहां खराब साड़ियों को बदलकर नई साड़ी देने के निर्देश दिए गए हैं और मामले की जांच भी कराई जा रही है।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था और उस समय दी गई साड़ियां पहनने लायक नहीं होती थीं, बल्कि मछली पकड़ने के काम आती थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई