कोंडागांव में डिजिटल किसान किताब की शुरुआत, किसानों को मिली ऑनलाइन सुविधा

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में किसानों को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें भूमि संबंधी जानकारी आसानी से ऑनलाइन मिल सकेगी। ग्राम जामगांव में आयोजित एक शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 59 किसानों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई।
यह पहल शासन द्वारा डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। डिजिटल किसान किताब पारंपरिक मैन्युअल प्रणाली की जगह लेगी, जिससे किसानों और भूमिधारकों को अधिक सरल और त्वरित सेवाएं मिलेंगी।
नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा भुइयां पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से किसान जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजिटल प्रणाली में भूमि से संबंधित विवरण स्वतः अपडेट होते रहेंगे, जिससे संशोधन के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति मिलने से दस्तावेजों की वैधता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।





