दुर्ग- हरिद्वार के बीच 19 से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून 2026 तक 11-11 फेरों के लिए संचालित होगी। गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे दुर्ग से रवाना होकर 11:36 बजे रायपुर पहुंचेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल प्रत्येक सोमवार शाम 6:55 बजे हरिद्वार से रवाना होकर बुधवार सुबह 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रायपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इसमें 18 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी-III शामिल हैं, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई